गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा भी की।